|
Back |
|
विद्या ददाति विनयं
अरविन्द गुप्ता डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के लिए बड़े गर्व का विषय है कि स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे होने पर भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एवं भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों के चहुँमुखी विकास तथा उन्नति हेतु आर्य समाज, अशोक विहार-१, दिल्ली द्वारा ऑनलाइन भाषण तथा प्रश्नमंच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में डीएवी के विभिन्न स्कूलों से छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। हमारे विद्यालय की छात्राओं ने भी इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा अच्छा प्रदर्शन किया। वरिष्ठ वर्ग से भाषण प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं बी की छात्रा प्रांजल राणा ने प्रथम स्थान, नौवीं बी की छात्रा अंशुप्रिया ने उत्कृष्ट स्थान तथा प्रश्न मंच प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग से दसवीं डी की छात्रा वैष्णवी ने भी उत्कृष्ट श्रेणी में स्थान प्राप्त किया। ये सभी छात्राएँ बधाई की पात्र हैं।
|
|
|
|
Posted By : agdav |